Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपंचायत भवन पर सुशासन शिविर का हुआ आयोजन

पंचायत भवन पर सुशासन शिविर का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। सुशासन दिवस के अवसर पर सचिव संजय श्रीवास्तव ने लोगों को शासन की योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन की, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजना की विस्तृत की जानकारी दी। खण्ड विकास अधिकारी ने कहा अब पंचायत सचिवालय से अर्थात एक छत के नीचे ही ग्रामवासियों को सारी सुविधाएं मिलेंगी। एडीओ पंचायत लालजी राम ने कहाकि अब पंचायत सहायक के माध्यम से ग्राम सचिवालय से ही खसरा खतौनी मिलेगी। कोई भी व्यक्ति पेंशन योजना, आवास, शौचालय हेतु यहीं से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। मौके पर आए आवेदनों का निस्तारण किया गया और ग्राम संगठन का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी धमार्पुर काशीनाथ सोनकर ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेश यादव, जेई प्रेमचंद चौहान, अनिल यादव, पंचायत सहायक सोनामनी, लेखपाल संतोष गिरी सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया।