जौनपुर धारा, सुजानगंज। क्षेत्र के मुस्तफाबाद में शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया इकाई जौनपुर द्वारा अधिवक्ता उमेश पाल हत्याकांड एवं उनके सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों के विरोध में जन आक्रोश रैली एवं श्रद्धांजलि शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेफर्ड धामू पाल ने कहा कि पाल बघेल धनगर समाज के ऊपर लगातार अत्याचार अन्याय किया जा रहा है जो बिल्कुल बर्दाश्त करने लायक नहीं है। पूर्व एमएलसी प्रभावती पाल ने कहा जब तक हम संगठित नहीं होंगे तब तक किसी भी हक अधिकार की लड़ाई में सफलता नहीं पा सकते। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर सुभाष पाल तथा संचालन जयनारायण पाल ने किया। कार्यक्रम के आयोजक विक्रम पाल, सुभाष पाल, अच्छेलाल पाल, अनुराग पाल ने आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में विजय बहादुर पाल, प्रीति पाल, उर्मी पाल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।



