जौनपुर धारा, सुइथाकला। पुरासम्भलशाह गाँव में मृत विवाहिता के मामले में दहेज हत्या के आरोपी पति, श्वसुर और ननद तीनों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गौरतलब हो कि मामले में मृतका के भाई विजय की तहरीर पर थाने में पति कुलदीप, श्वसुर अच्छेलाल व ननद पूजा पत्नी योगेश निवासी मकदूमपुर थाना खुटहन के विरूद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज था। सोमवार को उपनिरीक्षक प्रेमशंकर सिंह व हमराह द्वारा आरोपीगण को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
दहेज हत्या के आरोपी गिरफ्तार

Previous article

