Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसंस्कृत मंत्रालय ने रजनीश प्रसाद को किया सम्मानित

संस्कृत मंत्रालय ने रजनीश प्रसाद को किया सम्मानित

जौनपुर धारा, मछलीशहर। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार की विभिन्न स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी थी जिसमें लोरी लेखन, देश भक्ति गीत और रंगोली आदि की प्रतियोगिताएं शामिल थी। मंत्रालय द्वारा लोरी लेखन में स्थानीय तहसील के रसूलपुर ग्राम निवासी रजनीश कुमार प्रसाद पुत्र संतोष कुमार सरोज को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 5000 रूपये की धनराशि सरकार की तरफ से दी गई है। उन्होंने अपनी मेधा से पूरे तहसील क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पूर्व में भी उनकी कई रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं और विभिन्न मंचों पर उन्हें पुरस्कृत किया जा चुका है।