जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बॉसबारी टड़िया पर प्राथमिक विद्यालय के पास नौनीहालों ग्रीन फोर्स के तत्वाधान में राहगीरों की प्यास बुझाई। जल पीजिए, आशीर्वाद दीजिए नि:शुल्क जल सेवा के बैनर लिये नौनिहालो ने थानागद्दी-केराकत मार्ग पर आने जाने वाले राहगीरों को रोककर जनसेवा कार्य करते हुये बच्चों ने बड़ी ही लग्न से लोगो को पानी पिला कर जनसेवा की। कार्यक्रम में आरो वाटर के साथ-साथ बिस्किट, गुड़ व बताशों की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों में ध्रुव वर्मा, श्री वर्मा, अंशिका सिंह, अंश सिंह, राज कश्यप, सिद्धी कश्यप समेत आलोक कश्यप, अभिनव सिंह, सचिन गुप्ता, प्रभु कुमार समेत कई बड़े बच्चे शामिल रहे। पानी पीकर नौनिहाल को राहगीरों ने भर-भर आशीर्वाद दिया।
― Advertisement ―
नौनिहालो की ग्रीन फोर्स ने राहगीरों की बुझाई प्यास



