Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशनौकरी का झांसा देकर फौजी ने राजस्थान से बुलाया, होटल में किया...

नौकरी का झांसा देकर फौजी ने राजस्थान से बुलाया, होटल में किया रेप

मथुरा. कान्हा की नगरी मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने एक फौजी को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए फौजी निरंजन पर आरोप है कि उसने राजस्थान की रहनेवाली युवती को नौकरी का झांसा देकर मथुरा बुलाया, फिर बलात्कार किया. यह मामला शहर कोतवाली की बाग बहादुर चौकी के सामने होटल संजय रॉयल का है. यहां राजस्थान की रहनेवाली एक युवती ने निरंजन कुमार नाम के एक फौजी के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता ने थाना कोतवाली में नामजद अभियुक्त के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि अभियुक्त निरंजन कुमार ने उससे फोन पर संपर्क किया और नौकरी लगवाने की बात कहकर उसे मथुरा बुलाया. पीड़िता ने उसकी बात सच मानकर अपनी मां के साथ मथुरा आई. यहां आरोपी निरंजन ने पीड़िता और उसकी मां को संजय रॉयल होटल के दो कमरों 210 व 211 में रुकवा दिया. ऐसे में जैसे ही फौजी को मौका मिला उसने वारदात को अंजाम दे डाला.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं, होटल में बलात्कार की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. थाना कोतवाली पुलिस ने नामजद अभियुक्त के खिलाफ धारा 376/342 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया. इसके साथ ही आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर उसे जेल भेज दिया है. साथ ही युवती का भी मेडिकल करा कर 164 के तहत बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.