जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को मारुति नैक्सा की न्यू कार इनविक्टों की लांचिंग कीर्तिकूंज शोरूम पर मुख्य अतिथि माननीय पूर्व सांसद धनंजय सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त अवसर पर कम्पनी के सीएमडी नन्हे लाल वर्मा और सीईओ प्रियम वर्मा ने बताया कि जिन करो को खरीदने के लिये शहर के प्रतिष्ठित कस्टमरों को महानगरों की ओर जाना पड़ता था उनको मारुती के नैक्सा शोरूम शहर में ही उपलब्ध कराया जायेगा। मारुति सुजुकी नैक्सा ने पहली बार इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिट विथ मल्टीपल ड्राइव मोड़, 2.0 लीटर इंजन और 7,8 सीटर में कार लॉन्च किया है। इसके साथ ही इसमें 360 व्यू कैमरा, सुजुकी कनेक्ट,6 एयरबैग के साथ अन्य फीचर्स परिस्पर्धा को अच्छा टक्कर देगी। इस अवसर पर कंपनी के एरीना जीएम सेल्स अफजाल सिद्दीकी, नैक्सा शोरूम मैनेजर मोहम्मद आमिर सिद्दीकी, सीनियर एसआरएम विकाश श्रीवास्तव, वीर विक्रम सिंह, संजर जैदी, अभिषेक विश्वकर्मा, क्यूसीएम दीक्षा सिंह, एसेसरीज मैनेजर जायर हुसैन सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
नैक्सा शोरूम में लांच की गई नई कार इनविक्टो


