Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनीलगाय को बचाने में ईंट के चट्टे से टकराया थाने का वाहन

नीलगाय को बचाने में ईंट के चट्टे से टकराया थाने का वाहन

  • वाहन चालक समेत दो घायल, गाड़ी क्षतिग्रस्त

जौनपुर धारा,सुइथाकला। गुरुवार तड़के गश्त के दौरान सरपतहा थाने के प्रभारी निरीक्षक की सरकारी गाड़ी टाटा सूमो नीलगाय को बचाने में लखनऊ बलिया राजमार्ग पर सड़क के किनारे लगे ईंट के चट्टे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में चालक समेत दो लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दूसरी गाड़ी से लोग वापस थाने आए। बताया जा रहा है कि उक्त मार्ग पर प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, उप निरीक्षक रितेश द्विवेदी हमराहियों संग गश्त पर निकले थे। गाड़ी गुरुवार भोर पौने तीन बजे के आसपास क्षेत्र के मिसिरपुर गांव से गुजर रही थी, उसी दौरान नीलगाय सड़क पार करने लगी। आनन-फानन में उसे बचाने के लिए चालक ने स्टेयरिंग मोड़ा और गाड़ी सड़क के किनारे लगे ईंट के चट्टे से जा टकराई। जिसमें चालक के तरफ का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही चालक पवन कुमार यादव, उप निरीक्षक रितेश कुमार द्विवेदी आंशिक रूप से घायल हो गए। प्रभारी व एक अन्य कान्स्टेबल ओपी यादव बाल बाल बच गए। बहरहाल सूचना पर थाने से पहुंची दूसरी गाड़ी से लोग थाने चले आए। सूमो बनने के लिए जौनपुर भेज दिया गया।