Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनीम हकीम पशु चिकित्सक के इलाज करते ही गोवंश की गई जान

नीम हकीम पशु चिकित्सक के इलाज करते ही गोवंश की गई जान

  • पशु पालक ने थाने पर लिखित तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के हनुआडीह गांव में बुधवार को सुबह एक नीम हकीम पशु चिकित्सक की लापरवाही से एक गर्भवती गाय ने पच्चीस मिनट में ही दम तोड़ दिया। उक्त थाना क्षेत्र के हनुआडीह गांव निवासी अरविंद यादव का आरोप है कि उसकी गाय दो दिनों से बीमार चल रही थी। क्षेत्र में घूम-घूम कर पशुओं का इलाज करने वाले नीम हकीम पशु चिकित्सक को पशु पालक ने फोन करके अपनी गाय का इलाज करवाने के लिए बुलाया। इलाज के नाम पर उक्त नीम हकीम पशु चिकित्सक ने पहुंचकर बीमार गाय को तीन से चार इंजेक्शन लगाए और पैसे लेकर चलता बना। थोड़ी देर बाद गाय की हालत गंभीर होने लगी और वह हाथ पैर पटकने लगी। जब पशु पालक ने दोबारा पशु चिकित्सक को फोन किया तो उसका नम्बर स्विच ऑफ हो गया। जब तक वह गाय को किसी दूसरे पशु चिकित्सक को बुलाकर दिखाता तब तक गाय ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पशु पालक ने डायल 112 पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन किया। पशु पालक ने थाने पर पहुंचकर उक्त नीम हकीम पशु चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया तथा कार्रवाई की मांग की। पशु पालक अरविंद यादव ने बताया कि उसकी गाय अच्छे नस्ल की थी तथा उसकी कीमत लगभग 50 हजार थी।