जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर क्षेत्र के कमला हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर आरबी चौहान ने नीट परीक्षा में चयनित छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि नीट परीक्षा 2023 में मछलीशहर से अंकित पटेल, अनुप पटेल और नेहा यादव ने जनपद का नाम रोशन किया है। इन तीनों छात्रों को डॉक्टर आरबी चौहान और डॉक्टर मोहम्मद अरशद ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह के कार्यक्रम में डॉक्टर आरबी चौहान, डॉक्टर मोहम्मद अरशद, संजय सिंह पत्रकार, राहुल गौतम पत्रकार, धनेश यादव, डॉक्टर नरेंद्र पटेल, भैया लाल पटेल आदि उपस्थित थे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
नीट परीक्षा में चयनित छात्रों को किया सम्मानित



