जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने शनिवार को विकासखण्ड रामनगर के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षक उपस्थिति, छात्रों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की स्थिति एवं भौतिक संसाधनों की वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना था। प्राथमिक विद्यालय जवन्सीपुर, विकास क्षेत्र रामनगर का निरीक्षण प्रात: 11:55बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया। संजू सिंह, शिक्षामित्र फएलएन प्रशिक्षण में गई हुईं थी, शेष समस्त स्टॉफ विद्यालय में उपस्थित पाए गए। एमडीएम मीनू के अनुसार बना हुआ था। कम्पोजिट ग्रांट 25000 का उपभोग कर लिया गया है किन्तु इस संबंध में आय व्यय पंजिका और स्टॉक पंजिका नहीं दिखाई जा सकी, टीएलएम के संबंध में प्राप्त धनराशि का उपभोग किया जा चुका है किन्तु उससे संबंधित व्यय का अवलोकन नहीं कराया जा सका। बच्चों का अधिगम स्तर अत्यंत न्यून पाया गया, कक्षा 4 के बच्चों द्वारा हिन्दी का शब्द स्वदेश नहीं लिखा जा सका। 82नामांकित छात्रों में 47बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। किंतु मौके पर सिर्फ 23 बच्चे मिले। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि अध्यापकों द्वारा छात्रों के अनुपस्थित कॉलम को रिक्त छोड़ा जाता है। विद्यालय की दीवालो की रंगाई पुताई नहीं कराई गई थी, कक्षा कक्ष की दीवालों पर टीएलएम नहीं चस्पा किए गए थे तथा कक्षा कक्ष में जाले लगे हुए थे। विद्यालय में प्राप्त उक्त गंभीर कमियों के कारण प्रभारी प्रधानाध्यापक भुवनेश कुमार पाण्डेय का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया एवं सभी कमियों के सुधार हेतु समस्त स्टाफ को साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। प्राथमिक विद्यालय सोरहां, रामनगर का निरीक्षण समय 1:00 बजे किए जाने पर रवीन्द्र सिंह, शिक्षामित्र अनधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले। अजय कुमार सहायक अध्यापक २१अगस्त से एफएलएन प्रशिक्षण में गए थे। निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक विद्यालय बंद करके चले गए थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा ताला खोलवा कर निरीक्षण किया गया। विद्यालय में नामांकित 45 बच्चों में से 22 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। इस दौरान विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता एवं उत्तरदायित्व निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहाँ लापरवाही मिलेगी, वहाँ कार्रवाई होगी, और जहाँ समर्पण व गुणवत्ता दिखेगी, वहाँ सम्मान भी मिलेगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
निरीक्षण में लापरवाह मिले शिक्षकों का वेतन व मानदेय अवरुद्ध

Previous article

