जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने तहसील मड़ियाहूँ के विभिन्न पटलों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने खतौनी कक्ष के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि खतौनी निकलवाने वाले व्यक्तियों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। तहसील मे गंदगी पाए जाने पर उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। आपूर्ति कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने फाइलो को सुनियोजित तरीके से रखने और नियमित रुप से अद्यतन करने के भी निर्देश दिये। रजिस्ट्री कार्यालय में जाकर फाइलो को देखा और तहसील परिसर में पुराने भवन को निष्प्रयोज्य करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने वहा मौजूद शिकायतकर्ता की शिकायते भी सुनी तथा निस्तारण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि तहसील में आने वाले वादकारियों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए ससमय निस्तारित किया जाए।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान लोगों के बैठने के समुचित व्यवस्था का दिया निर्देश


