Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरनिरीक्षण कर डीएम-एसपी ने मतगणना स्थल की जानी हकीकत

निरीक्षण कर डीएम-एसपी ने मतगणना स्थल की जानी हकीकत

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की मतगणना को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर एवं स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मड़ियाहूं में बनाए गए मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी, बैरिकेडिंग, वाहन पार्किंग, सहित अन्य आवश्यक  तैयारियों की जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप जिलाधिकारी मछलीशहर राजेश कुमार एवं मड़ियाहूं लालबहादुर को निर्देश दिया कि मतगणना से जुड़ी समस्त तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की 12 निकायों की मतगणना 13 मई को सुबह 8 बजे 105 टेबल पर होगी जिसमें तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज में जौनपुर नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत कचगांव, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर व नगर पंचायत जफराबाद निकाय की गणना और अन्य निकायों की गणना उनके तहसील क्षेत्रों में होगी। जिसमें नगर पालिका परिषद शाहगंज एवं नगर पंचायत खेतासराय की मतगणना कृषि उत्पादन मण्डी समिति शाहगंज, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर एवं नगर पंचायत मछलीशहर की मतगणना बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर परिसर जौनपुर में होगी। नगर पंचायत मड़ियाहॅू एवं नगर पंचायत रामपुर की मतगणना स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज मड़ियाहॅू, नगर पंचायत केराकत की मतगणना पब्लिक इण्टर कालेज मनियरा केराकत एवं नगर पंचायत बदलापुर की मतगणना सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर में होगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है अराजकता फैलाने वालों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।