जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के गौसपुर तिराहे पर शनिवार को अनियन्त्रित बाइक सवार ऑटो से भिड़ गया। आपसी भिड़ंत में बाइक सवार घायल हो गया वहीं आटो पलट गई। हालांकि आटो सवार बाल-बाल बच गए। आनन-फानन में घायल बाइव्ाâ सवार को सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ऑटो और बाइक दोनों को अपने कब्जे में ले लिया।
बताया जाता है कि क्षेत्र का नगहरा गांव निवासी पचीस वर्षीय युवक राहुल पुत्र शीतला प्रसाद शनिवार को बाइक द्वारा सरायमोहिउद्दीनपुर से घर जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो से गौसपुर तिराहे के पास भिड़न्त हो गई। जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार उक्त युवक गंभीररूप से घायल हो गया।वहीं आटो भी अनियन्त्रित होकर खाई में पलट गई। बाइक सवार को आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में चौकी प्रभारी राम सुन्दर मौर्य ने बताया कि घटना के बाद दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं पड़ी है।



