― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअपने संसदीय क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री से लड़े बीपी सरोज : कैबिनेट...

अपने संसदीय क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री से लड़े बीपी सरोज : कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर

जौनपुर धारा, बरसठी। विकास खण्ड बरसठी के सरसरा ग्रामसभा मे आयोजित नारिवंदन शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन ग्राम प्रधान अर्चना बिन्द पत्नी संजय बिन्द के द्वारा हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि भारत सरकार कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व विशिष्ट अतिथि मछलीशहर लोकसभा सांसद बीपी सरोज रहे। सांसद बीपी सरोज ने अपने संसदीय क्षेत्र में किये गए विकास कार्यों को बताया मछलीशहर लोकसभा में तीन नेशनल हाईवे तीन हजार करोड़ का लाया। रेलवे स्टेशनो पर सौन्दरीयकरण कराया। सरकार की सुविधाओं को जनता के बीच तक पहुंचाने का कार्य किया।

सांसद बीपी सरोज ने कहा पिछले 35सालो से रहे। सांसदों का कार्य मेरे इस पांच साल से कम के कार्यकाल से मिला ले। जितना वो इतने सालों में न कर सके वो मात्र 5 साल में कर दिखाया। वही नारि शक्तिवंदन कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जब कार्यक्रम में आये हजारो की संख्या में महिलाओ का आभार प्रकट किया और भारत माता के जयकारे के साथ अपने इस बात को आगे बढ़ाया भारत सरकार की योजनाओं से जुड़े कार्यों को बताया। वही स्वयं सहायता समूह में इस समय उत्तर प्रदेश में दस लाख महिलाओ ने जुड़ कर इस योजना का लाभ उठाया। जिससे आज घर पर बैठी पढ़ी लिखी महिलाएं भी रोजगार पा चुकी है। सरकार फ्री में मिल रहे राशन को आगे भी देने का निर्णय लिया कहा किसी भी गरीब को पांच साल तक भूखे पेट नही सोने दिया जाएगा। जिसका लाभ आज के समय मे गरीबो के घर घर मिल रहा है। मछलीशहर लोकसभा सांसद बीपी सरोज के बारे में भी कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय मे ऐसे सांसद मिलना सौभाग्य की बात है जो कि मैंने देखा है। वाराणसी के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक चल रही थी। जिसमे सांसद बीपी सरोज ने खुल कर अपने बातो को रखा कहा कि मुख्यमंत्री अगर मेरे लोकसभा की जनता के समस्या का निदान मैं नही कर सकूंगा तो मेरा सांसद होना बेकार है। इसके लिए आप को मेरे लोकसभा मछलीशहर की समस्या को दूर करने के लिए उन कार्यों को कराना ही पड़ेगा। इस बातो को सुन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी प्रशन्नता जाहिर करते हुए। कहा कि सांसद इस तरह होना चाहिए, जिससे जो अपने लोकसभा के लिए लड़ कर सरकार से कार्यों को कराए। इस बात को सुनकर जनता ने सांसद का तालियों से मनोबल बढ़ाया इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Share Now...