― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरएक दिसम्बर से लागू होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति

एक दिसम्बर से लागू होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति

जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह ने बताया कि परिसर में अध्यापकों के लिये बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से लागू की गई। जिसमें अभी लगभग 42 स्थायी प्राध्यापक एवं 23 स्ववित्त पोषित प्राध्यापको ने बायोमेट्रिक मशीन पर फेस रीडिंग एवं अंगूठे के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराई। जो एक दिसम्बर से लागू कर दी जायेगी। उन्होने बताया कि शासन के कार्य निर्देश के बाद बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई है। जिसमें निदेशक उच्च शिक्षा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी तथा प्रबंधक के आदेश के क्रम में यह उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इसके संदर्भ में सभी सम्मानित प्राध्यापकों को अवगत कराया गया है। जिन प्राध्यापकों द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं की जाती है। उनके दिसंबर वेतन आहरण में निश्चितरूप से रुकावटें आएगी। प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह ने कहा कि यह शासन की मंशा है। इस पर सभी सम्मानित प्राध्यापको से सहयोग की अपेक्षा की जाती है। जिन प्राध्यापकों द्वारा दिनांक 30नवंबर तक बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं कराएंगे, उनका वेतन बिल प्रस्तुत किया जाना संभव नहीं होगा।

Share Now...