Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिकाली गई यातायात जागरूकता रैली

निकाली गई यातायात जागरूकता रैली

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा ने ‘यातायात माह-नवम्बर 2023’ का बुधवार को पुलिस लाइन मैदान में शुभारंभ किया। हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी (नगर) कुलदीप कुमार गुप्ता, प्रतिसार निरीक्षक (पुलिस लाइन) अनुपम सिंह, यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला, अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें। रैली में यातायात पुलिस कर्मियों के साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस में यातायात नियमों का पालन सम्बन्धी जागरूकता जैसे सीट बेल्ट/हेलमेट पहनना, ओवर स्पीिंडग न करना, रेड लाइट जम्पिंग न करना, वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन/ईयर फोन का प्रयोग न करना, नशे/नींद की हालत में वाहन न चलाने आदि के संबंध में लोगों को जागरूक किया।