जौनपुर धारा, खुटहन। पटैला गांव के रामलीला मैदान में स्थ्िात पंचायत भवन में बुधवार को आसरा फाउंडेशन, तीर्थराज हास्पिटल और रामलीला समिति के संयुक्त प्रयास से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग रोगों से पीड़ित साढ़े तीन सौ मरीजों का उपचार व परामर्श दिया गया। शिविर में स्त्री एवं प्रशूति रोग विशेषज्ञ डॉ.शिखा शुक्ला, नाड़ी एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ.राहुल सेठ, मधुमेह विशेषज्ञ डॉ.स्पृहा सिंह और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.मुकेश शुक्ला के द्वारा मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि साफ-सफाई के साथ-साथ जागरुकता और सावधानियां अपना कर तमाम रोगों से बचा जा सकता है। मधुमेह और उदर रोग का मुख्य कारण खानपान है। पौष्टिक गुणों और कैलेरी के आधार पर भोज्य पदार्थ लेने के साथ साथ नियमित ब्यायाम से ऐसे रोगों से बचा जा सकता है।इस मौके पर अतुल मिश्रा, राजेश पाण्डेय, विबेक, नीरज यादव, प्रदीप गुप्ता, जगदीश पांडेय, सिराज खां, संदीप अग्रहरि, बसंत लाल मौर्या, हीरालाल यादव, अवधेश साहू आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में साढ़े तीन सौ मरीजों का उपचार
Previous article


