Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनारद के लिये सामूहिक कल्याण की भावना सर्वोपरि : प्रो.श्रीकांत

नारद के लिये सामूहिक कल्याण की भावना सर्वोपरि : प्रो.श्रीकांत

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में शनिवार को नारद जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर श्रीकांत सिंह ने कहा कि नारद त्रिकालदर्शी थे और सदैव जनहित में कार्य करते थे। उन्होंने कहा कि नारद जी के लिए सामूहिक कल्याण की भावना सर्वोपरि थी। उनका संचार कौशल अद्भुत था। उनकी भूमिका सदैव सकारात्मक रही। जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि नारद जी का सूचना तंत्र बहुत सक्रिय था। समस्या निवारण हेतु एवं किसी घटित घटना पर वह तुरन्त संबंधित तक पहुंच जाते थे। हमारे पौराणिक आख्यानों से स्पष्ट ध्वनित है कि देवर्षि नारद जी का उद्देश्य सदा लोक मंगल रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अवध बिहारी सिंह ने किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील कुमार, डॉ. चंदन सिंह समेत विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।