Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरफिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर जालसाजो ने महिला के खाते से उड़ाए 90...

फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर जालसाजो ने महिला के खाते से उड़ाए 90 हजार

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बे के पास स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जिवली की शाखा में अपना खाता संचालित कर रही एक महिला के अंगूठे का क्लोन बनाकर आधार ट्रांजैक्शन के जरिए 9 दिन में जालसाजो ने उसके खाते से नब्बे हजार रुपए उड़ा दिए। महिला जब शनिवार को अपने खाते से पैसे निकालने आई तो खाते का बैलेंस चेक करते ही उसके होश उड़ गए। उसने बैंक में एप्लीकेशन देकर खाते के संचालन पर रोक लगवाया। बरदह थाना क्षेत्र के उदियावा गांव निवासी शीला पत्नी हरिश्चंद्र राजभर का यूनियन बैंक आफ इंडिया जिवली मैं खाता संचालित है तथा अपने खाते से शीला आधार कार्ड के जरिए लेनदेन करती थी। किसी तरह से जालसाजो के हाथ उनके अंगूठे का निशान लग गया जिसका क्लोन बनाकर जालसाजो ने 26 अप्रैल से 5 मई के बीच कुल 9 बार में इनके खाते से दस दस हजार करके कुल नब्बे हजार रुपए निकाल लिए। जब शीला शनिवार को अपने बेटे राजकुमार के साथ घर बनवाने के लिए खाते से पैसे निकालने आई तो खाते का बैलेंस देखकर उनके होश उड़ गए। बचे हुए पैसों को उन्होंने तत्काल अपने बेटे के खाते में ट्रांसफर करवाया तथा खाते के लेन-देन पर रोक लगवा दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।