Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरदेश को दिशा देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : रमेश सिंह

देश को दिशा देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : रमेश सिंह

  • इंजीनियरिंग संस्थान में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुई संगोष्ठी

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान के विश्वसरैया संगोष्ठी हाल में शनिवार को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषयक एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने कहा कि युवा भारत के शिल्पकार हैं। देश को दशा और दिशा देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। विश्व के विकसित देशों में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे भारतीय युवा हीं हैं। इसका मतलब हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था में वह ताकत है। आज हमें इसका उपयोग राष्ट्र निर्माण के लिए करने की जरूरत है। उन्होंने अपने छात्र जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि असली संस्कार घर से नहीं शिक्षा मंदिर से मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के यंग इंडिया अभियान से ही विश्व में भारत को नई पहचान मिली है। इसके पीछे भी देश के युवाओं की कड़ी मेहनत है। संकायाध्यक्ष प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि युवा का मतलब ऊर्जा होता है। इतनी ऊर्जा किसी देश के पास नहीं है। इसका सकारात्मक लाभ देश को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता की दृष्टि से हमारा विश्वविद्यालय हर कसौटी पर खरा उतरा है। कौशल विकास केंद्र के समन्वयक और गणित के विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार ने कहा कि देश में राष्ट्र निर्माण करने वाली युवाओं की जरूरत है जिससे देश विकास की ऊंचाइयों को छू सके। उन्होंने नि:शुल्क प्रेरणा कोचिंग और विश्वविद्यालय के कौशल विकास के नि:शुल्क प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के निर्देशन में हम लोगों को निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनीष प्रताप सिंह ने और संचालन शुभम ओझा ने किया। इस अवसर पर डॉ. मनीष कुमार गुप्ता,  डॉ. सुनील कुमार, डॉ. नृपेंद्र सिंह, डॉ. मुनींद्र सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. पीसी यादव, दीपक सिंह, विशाल यादव, सौरभ सिंह, प्रिंस त्रिपाठी आदि ने भाग लिया।