जौनपुर धारा,जौनपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने जनपद के नामित व्यय प्रेक्षक 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र मुण्डे राजेश बालाजी राव शाहगंज और सरपतहा में एवं प्रेक्षक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 74-मछलीशहर कृष्ण कुमार पी ने मछलीशहर में एफएसटी के कार्यों की जाँच की। इस दौरान उन्होंने टीमों के अभिलेखों की जाँच की। व्यय प्रेक्षक नें चुनाव कार्य में लगे निगरानी दलों को तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिया। उन्होंने एफएसटी और एसएसटी को निर्देशित किया कि निर्वाचन के दौरान समस्त थानों द्वारा चेकिंग बैरियर, एसओपी के अनुसार चेकिंग करेंगे। उड़नदस्ता टीम में गठित टीमों प्रभारी रिजर्व, स्थायी निगरानी के लिए चेकिंग बैरियर के सन्दर्भ में भी जानकारी ली।
― Advertisement ―
नामित व्यय प्रेक्षकों ने की कार्यों की जाँच

Previous article
Next article

