जौनपुर धारा,खुटहन। प्राथमिक विद्यालय खुटहन प्रथम के शिक्षकों ने मंगलवार को कैराडीह गांव में चौपाल लगाकर अभिभावकों को बुनियादी शिक्षा का महत्व बताते हुए पाल्यों का नामांकन अवश्य कराने पर जोर दिया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि बच्चे का पहला गुरू माता पिता होते हैं। वह जब धीरे-धीरे होश संभालता है तो उन्हीं के बताए रास्ते पर चलना शुरू करता है। यहीं से उसकी पहली शिक्षा की शुरुआत हो जाती है। जब वह घर के बाद स्कूल जाता है तो उसके जैसे तमाम बच्चे वहां मिलते हैं। घर से सीखे गये गुर को पहचान शिक्षक उसके भीतर किताबी ज्ञान भी भरना शुरू करता है। वहीं एक दूसरे बच्चों के बीच स्पर्धा की भावना जागृत कराता है। बच्चे के मन में एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ जागती है। यही भावनाएं उसे ऊपर ले जाती है। बच्चा घर पर अकेला रहकर कितना भी पढ़ाई कर ले लेकिन उसमें स्पर्धा नहीं जगेगी। इसी लिए छह साल पूरा कर चुके बच्चों को स्कूल अवश्य भेजिए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुशील यादव, राजेन्द्र प्रसाद,सत्यप्रकाश, दिलीप, शालू, विद्या, सुरेखा, निर्मला आदि मौजूद रहीं।
― Advertisement ―
कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल
जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।
गांव में चौपाल लगाकर नामांकन को किया प्रेरित


