जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव निवासी ने थाने पर तहरीर दिया कि मेरी लड़की जो नाबालिग है, उसको बदलापुर थानाक्षेत्र के एक गांव का सचिन विश्वकर्मा दो दिसम्बर की शाम मोटरसाइकिल पर बिठाकर भगा ले गया। मैंने बहुत खोजबीन किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मैंने अपनी बेटी के मोबाइल पर बात करने की कोशिश की लेकिन उसका मोबाइल बन्द आ रहा है। उपरोक्त अभियुक्त द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस तहरीर के आधार पर उपरोक्त अभियुक्त के खिलाफ धारा 363, 366, 506 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
नाबालिग लड़की को भगा ले जाने पर मुकदमा दर्ज
Previous article

