Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्युतीकरण चार वर्ष पूर्व, बिल पंद्रह वर्ष का भेजा

विद्युतीकरण चार वर्ष पूर्व, बिल पंद्रह वर्ष का भेजा

जौनपुर धारा, खेतासरय। क्षेत्र के बड़नपुर में लाखों की बिजली बिल आई तो दर्जन भर से अधिक ग्रामीण बिल्कुल हतप्रभ रह गए ।मामले की गंभीरता देख ग्राम के ही समाजसेवी संतोष सिंह बघेल ने उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत कर जांच की मांग किया। हुआ यूंकि उक्त ग्राम के ज्यादातर ग्रामवासी बिजली से वर्षों तक दूर रहे। लगभग पंद्रह वर्ष पूर्व इस गांव के दर्जन भर से अधिक लोगों ने इस आशा में आवेदन कर कनेक्शन ले लिया की शीघ्र ही यहां विद्युतीकरण हो जायेगा। लेकिन इनकी आशा पर पानी फिर गया तब तक कई सरकारें आई और गई लेकिन किसी ने सुधि नहीं लिया। बहरहाल चार वर्ष पूर्व क्षेत्र के विधायक और राज्यमंत्री की पहल पर यहां विद्युतीकरण हुआ और सभी ने विद्युत कनेक्शन लिया। लेकिन विभाग ने आवेदन तिथि से अब तक की भारी भरकम बिल भेज दिया। तो वहीं लाइन मैन द्वारा बिल न जमा करने की दशा में कनेक्शन काटने की हिदायत दिया जाता है। मामले की शिकायत उच्चाधिकारी से की गईं लेकिन इसका आज तक निराकरण नहीं हो पाया। इस सम्बंध में ग्रामीणों का कहना है कि जब से कनेक्शन हुआ है बिल उपलब्ध कराया जाय जिससे ओटीएस योजना का लाभ लेकर भुगतान कर लें।