जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद में बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनायी गयी। कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ.भीमराव अंबेडकर की आज पुण्यतिथि है, वे बहुत बडे अर्थशास्त्री, न्यायविद, राजनीतिज्ञ एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज से छूआछूत को खत्म करने का प्रयास किया। संविधान को इस दूरदर्शिता के साथ बनाया गया कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी उसमें किसी बडे परिवर्तन की आवश्यकता नही पड़ी। इसी का परिणाम है कि आज भारत दवाओ की उपलब्धता, चिकित्सा, पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ रहा है।इसी क्रम में जनपद के समस्त विभागीय कार्यालयों में डॉ.भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
मनायी गयी बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि

Previous article
Next article


