Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का मां ने लगाया आरोप

नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का मां ने लगाया आरोप

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी पर अपनी नाबालिग बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुराचार का आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद करने की गुहार लगाई है। बताते हैं कि पीड़ित महिला ने थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में बताया है कि उसके पड़ोसी उसकी नाबालिग बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर बहला फुसलाकर कर उसे बीते 16 जून को भगा ले गया और उसके साथ दुराचार कर दूसरे दिन 17 जून को उसे घर के पास छोड़ कर फरार हो गया जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी है लेकिन रात में पुन: मेरी नाबालिग बेटी को भगा ले गया। पीड़िता ने बताया है कि उसे आशंका है कि मेरी बेटी के साथ दुराचार करने के बाद उसकी हत्या की जा सकती है। पीड़िता ने थानाध्यक्ष के साथ ही जनसुनवाई पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि इस तरह की कोई घटना मेरे संज्ञान में नहीं आई है। यदि कोई तहरीर आती है तो उसका मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।