― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगांजा के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

गांजा के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कोहड़ा गांव निवासी एक युवक को मुखबिर की सूचना पर  क्षेत्रधिकारी शुभम तोदी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक के ऊपर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी अतुल यादव पुत्र राजनाथ यादव को मुखबिर की सूचना पर सोमवार की सुबह कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक वरूणेन्द्र ने हमराहियों सलीम खां बृजेश मिश्रा, महेश कुमार के साथ रोडवेज तिराहे पर इंतजार कर रहे थे कि सामने से एक संदिग्ध व्यक्ति को झोले के साथ पकड़ कर तलाशी लिया गया तो दो किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम पता अतुल यादव निवासी कोहड़ा बताया। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपित के विरुद्ध 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।

Share Now...