Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरचौपाल लगाकर महिलाओं को दिए सुरक्षा के टिप्स

चौपाल लगाकर महिलाओं को दिए सुरक्षा के टिप्स

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कठार गांव में महिला पुलिस ने पंचायत भवन में चौपाल लगाकर महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा नारी सम्मान स्वावलंबन के टिप्स दिये। कार्यक्रम में जानकारी देते हुए रुचि मिश्रा ने बताया कि यदि आप कही जा रही हो तो किसी अपरिचित के वाहन पर सवारी न करे। 112 नंबर पुलिस वाहन की मदद लीजिए। यदि अपरिचित वाहन पर यात्रा करना अरिहार्य है तो उसका नंबर अवश्य नोट कर लें। छेड़खानी या घरेलू हिसा की स्थिति में 1090टोल प्रâी नंबर पर सूचना दे। आपका परिचय गोपनीय रखा जाएगा और पुलिस पहुंचकर आपकी मदद करेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री टोल प्रâी नम्बर 1076पर भी अपनी समस्या दर्ज करवा सकती है तथा 181नम्बर पर भी सूचना देकर मदद प्राप्त कर सकती हैं।कार्यक्रम में मिशन शक्ति योजना से संबंधित बुकलेट भी वितरित की गई। टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र प्रताप, विशेश्वर द्विवेदी, अनिल सिंह, अर्पिता मिश्रा, राजेश कुमार, ग्राम प्रधान रिंकी, अवनीश सिंह सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।