Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
Homeअपना जौनपुरनाबालिक से छेड़खानी  करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिक से छेड़खानी  करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में 16 जनवरी की शाम करीब सात बजे एक नाबालिक लड़की (14) खेत की तरफ जा रही थी तभी गांव का ही जय प्रकाश पाल उर्फ पंडित पाल रास्ता रोककर उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा और मना करने पर गाली-गलौज करने लगा। सोमवार को नाबालिक लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी थी। मंगलवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अंजनी सिंह ने का. आशीष यादव के साथ अभियुक्त जय प्रकाश पाल उर्फ पंडित पाल को नहर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।