Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरनहर में औंधे मुंह पड़ा मिला युवक का शव

नहर में औंधे मुंह पड़ा मिला युवक का शव

जौनपुर धारा,खुटहन। नगवां गांव के नहर पुलिया के पास गुरुवार को पानी में उगी घास फूस में फंसा युवक का शव देख सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव पानी से बाहर निकलवाया। घंटों प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पीएम हेतु भेज िदया। गांव के नहर पुलिया के पास कुछ चरवाहे बकरियां चरा रहे थे। तभी उनकी नज़र पानी में उगी घास फूस के बीच पड़े शव पर गयी। वे शोर मचाने लगे। मौके पर तमाम लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। शव को देख अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना बुधवार की रात की रही होगी। मृतक की उम्र लगभग 28वर्ष आंकी जा रही है। वह काले रंग की पैंट और गाढ़ा नीला शर्ट पहने हुए है। दाएं हाथ में रक्षा बंधा हुआ है। उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं दिखाई दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पहचान हेतु उसके कपड़े व अन्य सामान सुरक्षित रखा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा।