Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनहर के पास मिली वृद्ध की लाश, सनसनी

नहर के पास मिली वृद्ध की लाश, सनसनी

जौनपुर धारा, खेतासराय। भदैला और पोरईकला गांव के बीच नहर के किनारे रविवार की सुबह वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से बैगन की जहरीली दवा मिलने से आत्महत्या का कयास लगाया जा रहा है। भदैला गांव के कुछ लोग सुबह नहर के किनारे शौच के लिए गए थे। नहर के किनारे खेत में एक वृद्ध की लाश देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। तब तक ग्रामीणों की भीड़ लग गई। भीड़ ने अब्बोपुर गांव निवासी 65 वर्षीय राममूरत बिंद के रूप में की। पुलिस की जांच के दौरान मृतक की जेब से बैगन की जहरीली दवा मिली। मृतक को केवल एक लड़की है। चर्चा है कि दो दिन पहले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। राममूरत द्वारा कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।