जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ागांव नहर के समीप मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने नशीला पाउडर के साथ गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। क्षेत्र के बड़ागांव नहर के समीप सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक प्रभुनाथ ने सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार निवासी जिसका हाल पता क्षेत्र के बड़ौना गांव में है जिसको 60 ग्राम नाजायज नशीला पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया। वहीं पकड़े गए आरोपित के ऊपर पूर्व में भी चार मुकदमा दर्ज है। इस मौके पर हेड कांस्टेबल सलीम खान, कांस्टेबल अमरनाथ यादव, अमन यादव, पप्पू गौड़ मौजूद रहे।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
नशीले पदार्थ के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे



