Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनवनिर्वाचित प्रधान ज्योति सिंह ने ली पद गोपनीयता की शपथ

नवनिर्वाचित प्रधान ज्योति सिंह ने ली पद गोपनीयता की शपथ

  • खानापट्टी गांव में हुए उपचुनाव के बाद, शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ ने दिलाई शपथ

जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय क्षेत्र के खानापट्टी गांव की नवनिर्वाचित प्रधान ज्योति सिंह ने शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। ब्लाक मुख्यालय पर  एक सादे समारोह में खण्डविकास अधिकारी सर्वेशमोहन श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित प्रधान को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें उक्त गांव की प्रधान किरन सिंह पत्नी विनय कुमार सिंह के आकस्मिक निधन के पश्चात बीते 19फरवरी को उपचुनाव हुआ था। जिसमे ज्योति सिंह के सामने अंजना सिंह यादव प्रत्याशी थी, 21फरवरी को मतगणना के पश्चात ज्योति सिंह ने अंजना को 92मतों से शिकस्त दी थी। शनिवार को शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित प्रधान ने कहा उन्हें दिवंगत जेठानी व प्रधान किरन सिंह व जेठ समाजसेवी विनय सिंह के आशीर्वाद से यह मुकाम मिला है, उनके समय के कराए विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए गांव के हर तबके के लोगों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओव विकास कार्यों से लाभान्वित कराने का प्रयास रहेगा। इस मौके पर एडीओ आइएसबी कृष्णकुमार मिश्रा, सचिव प्रदीपशंकर श्रीवास्तव, कार्यवाहक प्रधान सुशील सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।