Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनवनिर्मित पार्क का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

नवनिर्मित पार्क का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

  • नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता पर दिया गया बल

जौनपुर धारा, जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सवॅ75 के थीम पर प्रतिबद्ध 75 जनपद 75 घंटे 750 निकाय अभियान के समापन कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को नगर पालिका परिषद द्वारा विलोपित किए गए संवेदनशील कूड़ा संग्रहण स्थल के स्थान पर उसको सुंदर पार्क में परिवर्तित किए स्थल का जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा फीता कटकर शुभारंभ किया गया। अधिशासी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्र के निर्देशन में पार्क में पौधे, बेंच तथा सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। जिलाधिकारी ने बच्चों से भी स्वच्छता पर बातचीत की। कलाकारों द्वारा स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी आम जनमानस को स्वच्छता बनाए रखने में नगर पालिक को सहयोग देने की अपील के साथ साथ नगर पालिका द्वारा इस अच्छे कार्य के लिए सराहना भी की। अधिशासी अधिकारी द्वारा लोगों को रोड व गलियों में कूड़ा न डालने, कचरा नगर पालिक द्वारा स्थापित कूड़ेदान में डालने की अपील के साथ-साथ निजी प्लॉट वालों को कचरा इकट्ठा होने, घर का ईंट पत्थर का मलबा रोड पर पाए जाने पर कड़ी करवाई किए जाने की बात कही। साथ ही नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में देश में अच्छे रैंक प्राप्त करने हेतु लोगों से फीडबैक दर्ज कराने की बात कही। इस अवसर पर डीपीएम स्वच्छ भारत मिशन अमित यादव, अवर अभियंता दीपक शाह, डीसी खुशबू यादव, जितेन्द्र कुमार मिश्र, प्रभात कुमार सिंह वरिष्ठ लिपिक, अजय प्रताप सिंह, सावित्री सिंह, कुसुम सिंह, शिवानी सिंह, अन्नू सिंह, मंजू श्रीवास्तव, लल्लन तिवारी इत्यादि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।