जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर पालिका परिषद शाहगंज ने विभिन्न वार्डों में इण्टर लाकिंग, नाली, सीसी रोड, नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह ने सात वार्डों में लोकार्पण किया। अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी एवं विभिन्न वार्डों में सभासद मौजूद रहे। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व विकास कार्यों की रफ्तार बरकरार रखने हेतु एक करोड़ इकतीस लाख से ज्यादा कार्यों को लोकार्पित किया। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। नगर के प्रत्येक वार्ड चमक उठे यही प्रयास है। वहीं अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी ने कहा कि पांच वर्ष में सौ करोड़ रुपए से ज्यादा बजट नगर में खर्च हो इस हेतु प्राण-प्रण से जुटा हूं। इस दौरान अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, वरिष्ठ भाजपा नेता वेचन सिंह, अरशद खान, जसीम खान, सभासद छेदी लाल वर्मा, कृष्णकांत सोनी, धमेंद्र कुमार, फैजान अहमद, अर्पित जायसवाल, गणेश चौहान, श्रेयांस मोदनवाल, मिलन मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
नपा अध्यक्ष ने किया विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण

Previous article
Next article

