Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरनताशा स्टेनकोविक ने पति हार्दिक पांड्या को दिए डांस के टिप्स

नताशा स्टेनकोविक ने पति हार्दिक पांड्या को दिए डांस के टिप्स

स्टार भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उन्हें पार्टी करने का शौकीन माना जाता है. क्रिकेट के मैदान पर अपना जौहर दिखाने के साथ ही हार्दिक मैदान से बाहर डांस में भी अपने मूव्स दिखाने से पीछे नहीं हटते हैं. हार्दिक की पत्नी नताशा स्टैंकोविच का बॉलीवुड से गहरा नाता रहा है तो अब वह अपने पति को डांस मूव्स सिखाती दिख रही हैं. नताशा द्वारा हार्दिक को डांस सिखाने का वीडियो खुद हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउंट पर शेयर किया है. हार्दिक द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि नताशा किस तरह उन्हें डांस सिखा रही हैं. हार्दिक कोई भी स्टेप भूले नहीं इसके लिए नताशा ने उन्हें एक-एक करके अलग-अलग स्टेप सिखाए. बाद में हार्दिक ने सभी स्टेप को दोहराया और दोनों हंसने लगे. इस वीडियो को शेयर करते हुए हार्दिक ने लिखा है कि उनके डांस की सारी शिक्षा उन्हें यहीं से मिलती है. हाल ही में हार्दिक का एक वीडियो धोनी के साथ वायरल हुआ था. वीडियो में हार्दिक और धोनी नाच रहे थे और इस दौरान बादशाह उनके लिए गाना गा रहे थे. इस वीडियो के अलावा कुछ और वीडियो भी सोशल मीडिया पर आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि हार्दिक और धोनी जमकर नाच रहे हैं. इन दोनों के साथ हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या को भी देखा गया था. ये सारी वीडियो किसी पार्टी की थीं और लंबे समय बाद लोगों ने धोनी को इस तरह नाचते हुए देखा है.