Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरनगर पंचायत में हुई बोर्ड की पहली बैठक

नगर पंचायत में हुई बोर्ड की पहली बैठक

  • नागरिक सुविधाओं के लिए हुआ विचार-विमर्श

जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर पंचायत में गठित बोर्ड की प्रथम बैठक सोमवार को नगर पंचायत के मीटिंग हाल में  अध्यक्ष वसीम अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, जल निकासी, व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों आदि की व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिशाषी अधिकारी डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह द्वारा लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु शपथ दिलाई गई एवं विभिन्न जगहों पर पौध रोपण किया गया तथा गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग निकालने की अपील की गई। इस मौके पर सभासद मो. सलीम, सतीश यादव, अमित सोनकर, शैलेश यादव, बेगन, रुकसाना, संध्या, शाहिना, विवेक कुमार यादव, भाईलाल, एजाज अहमद, समेत सभी नव निर्वाचित सभासगण उपस्थित रहे।