Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरनगर पंचायत बोर्ड बैठक का सभासदों ने किया बहिष्कार

नगर पंचायत बोर्ड बैठक का सभासदों ने किया बहिष्कार

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत कार्यालय गौराबादशाहपुर में आयोजित बोर्ड बैठक का सभासदों ने बहिष्कार कर दिया। सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पर बने कार्यालय से सभी पत्राचार किया जाता है जो कि नियम के विरुद्ध है। अध्यक्ष ने आपने कार्यालय के रूम में वार्ड नंबर दो नैनसंड अंबेडकर नगर की सरिता देवी का उपस्थिति रजिस्टर में बिना बैठक कराए साइन करवा लिया। इसलिए हम इस बैठक का बहिष्कार करते हैं। इस संदर्भ में पूछे जाने पर ईओ डॉक्टर अनुपम सिंह ने बताया कि बताया आज आयोजित की गई नगर पंचायत बैठक में सिर्फ एक सभासद उपस्थित हुए समय के बाद बाकी सभासदों की उपस्थिति ना होने की वजह से बैठक को स्थगित कर दिया है। कथित रूप से प्रायोजित प्रदर्शन में गौराबादशाहपुर नगर पंचायत में पांच महिला सभासद है जिनमें से फोटो में एक भी नहीं दिख रही है शुद्ध रूप से यह प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित है। अगली बोर्ड बैठक 30 सितंबर शनिवार को आहूत की गई है। अध्यक्ष द्वारा नगर पंचायत द्वारा बादशाहपुर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं समस्त सभासद के पत्थर बोर्ड का अनावरण किया गया है। बैठक के बहिष्कार जैसी कोई बात ही नहीं है।