― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनगर पंचायत तथा सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय में हुआ योग

नगर पंचायत तथा सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय में हुआ योग

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय मे पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर ने क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों के साथ मिलकर योग किया जिसमे माशिसं के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह, प्रधानाचार्य  राकेश सिंह, प्रबन्धक अरविन्द सिंह ने शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं के संग योग किया। नगर पंचायत कार्यालय में प्रशिक्षक योगेश दत्त शुक्ला के निर्देशन में पूर्व विधायक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद, ईओ डॉक्टर अनुपम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, मनोज सिंह, विनय मिश्रा, कुमकुम, संतोष मौर्य, विकास सिंह, गुल्लू, धीरज मिश्रा ने योगाभ्यास किया।

Share Now...