Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनगर पंचायत केराकत की पूर्व चेयरमैन दुर्गावती गिरी का निधन

नगर पंचायत केराकत की पूर्व चेयरमैन दुर्गावती गिरी का निधन

  • निधन से नगर वासियों में शोक की लहर, शवयात्रा में जन समूह उमड़ा

केराकत। वर्ष1995में नगर पंचायत केराकत की पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आनन्द कन्द गिरी उर्फ राजू बाबा की धर्मपत्नी दुर्गावती गिरी 60वर्ष की उम्र में गुरुवार की बीती रात्रि अस्वस्थता के कारण निधन हो गया। गौरतलब हो कि स्व.दुर्गावती गिरी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधानपरिषद सदस्य व पूर्व नगर पंचायत केराकत की अध्यक्ष स्व.रूद्दत गिरी के छोटे भाई स्वर्गीय देवदत्त गिरी की छोटी पुत्र वधू थीं। उनका अन्तिम संस्कार शुक्रवार मध्यांतर केराकत नगर के गोमती तट स्थित रामेश्वर घाट पर सम्मान पूर्वक किया गया। मुखाग्नि उनके पति पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आनन्द कन्द गिरी नें दी। शव यात्रा में नगर छेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों नें शामिल होकर अश्रु पूरित नेत्रों से अपनी अन्तिम विदाई दी। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्व.दुर्गावती गिरी के निधन पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पत्रकार कौशलेंद्र गिरी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रकाश पप्पू, पूर्व सभासद व वरिष्ठ भाजपा नेता पत्रकार मोहम्मद असलम खॉंन, नगर पंचायत अध्यक्ष पति प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल उर्फ गोलू, अलाबक्श खॉंन राजन तहसील अध्यक्ष जिला ईंट निर्माता समिति जौनपुर, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्त, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी व सपा नेता आजाद कुरैशी, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।