― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनगरवासियों को दर्द दे रही अमृत योजना

नगरवासियों को दर्द दे रही अमृत योजना

  • चलते-चलते अचानक से धंस गई नगर पालिका की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी
  • कुछ दिन पहले ही गड्ढे में फंसा था एसडीएम का वाहन

जौनपुर धारा, जौनपुर। अमृत योजनांतर्गत शहर में मुख्य मार्गों व गलियों की मरम्मत कराने के नाम पर खानापूर्ति की, तो कई गलियों की मरम्मत कराना भूल गए। शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए शुरू की गई यह योजना आमलोगों को शुरू से ही दर्द देती आ रही है, लेकिन अब यह दर्द धीरे-धीरे नासूर बनता जा रहा है। लोगों का जर्जर गलियों में पैदल चलना मुश्किल हो ही गया था वहीं अब मुख्य मार्ग भी राहगीरों के लिये मुसीबत बन रही है।

मंगलवार की सुबह ओलन्दगंज राजभवन के सामने अचानक सड़क धस गई जिसकी चपेट में नगर पालिका की गाड़ी भी आ गई, जिससे लोग दहशत में आ गये। वैसे तो नगरवासियों के लिये आये दिन के नये गड्ढें देखने की आदत बन गई है। क्योंकि विगत कुछ महिनों से किस गली,चौक-चौराहों पर कब कौन सा नया गड्ढा सामने खोद दिया जाये यह खोदे जाने के बाद ही मालूम पड़ता है। गलियों की हालत जर्जर होने से ई-रिक्शा या वाहन से चलना मुश्किल हो गया है। बारिश में रास्तों में जलभराव हो जाता है, तो लोग जगह-जगह बने गड्ढों में फंसकर बाइक व पैदल चलने वाले राहगीर गिर जाते हैं। इस योजना के तहत सड़को पर खोदे गड्ढे में आये दिन जनता तो फंस ही रही थी, लेकिन अब सरकारी गाड़ियां भी गड्ढों में धसंती नजर आ रही है। अभी कुछ दिन पूर्व की कलेक्ट्रेट के पास एसडीएम की गाड़ी तो गड्ढे में फंस गई थी उसे लोग भूल ही नहीं पाये थे कि मंगलवार की सुबह नगर पालिका की कूड़ा उठाने वाली गड़ी चलते-चलते अचानक जमीन धसंने से फंस गई। फंसी भी ऐसी कि निकालने के लिये दो-दो जेसीबी लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद निकाली गई। यह नजारा देखने वालों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी। लोग इस योजना और इसके जिम्मेदारों को कोसते रहे। हालांकि अब विकास कार्य लोगों के लिये घातक साबित हो रहा है। जिस तरह नगर पालिका की गाड़ी अचानक से जमीन में धंसी लोगों में खौफ का माहौल उत्पन्न हो गया। जगह-जगह इस बात की भी चर्चाएं होती रही कि अगर इस तरह की घटनाएं होंगी तो राह चलते किसके साथ कौन सी घटना घट जाये इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है।

Share Now...