- मुंगराबादशाहपुर में 29,30 को होना है पूर्वांचल का ऐतिहासिक भरत मिलाप
जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। पूर्वांचल के ऐतिहासिक भरत मिलाप मुंगराबादशाहपुर में रविवार से प्रारम्भ होना है, लेकिन अभी तक धूल और गड्ढों से निजात नहीं मिल सका है। जिससे लोगों में काफी रोष व्याप्त है।लेकिन जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। बताते चलें कि मुंगराबादशाहपुर का भरत मिलाप पूरे पूर्वांचल में मशहूर है। जिसमें करीब लाख लोगों की भीड़ ऐतिहासिक मेले को देखने के लिए आते हैं। नवरात्रि, दशहरा पर्व भी बीत गया और अब दो दिवसीय मेला रविवार से शुरू होगा। लेकिन प्रयागराज-जौनपुर, सुजानगंज की सड़कें अभी भी गड्ढा युक्त बना हुआ हैं और दिनभर की उड़ती धूल से राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जहां मेले को लेकर विद्युत विभाग जर्जर केबलों को बदलने का काम जोर शोर से कर रहा है वहीं दलों का काम भी जोरों पर है। लेकिन वहीं मेले में जाने वाले मुख्य सड़कों का हाल बदहाल है। जो चौकी समितियों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। रेलवे फाटक से लेकर कमालपुर तक सड़क बेहद खराब हालत में है और सुजानगंज मार्ग का भी यही हाल है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी भी लापरवाह बने हुए हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि मेले से पहले सड़क मार्ग की सही ढंग से मरम्मत कार्य पूरा किया जाए ताकि मेले में किसी तरह का व्यवधान न आने पाए।



