Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधान काटने के विवाद को लेकर पट्टीदारों ने मां-बेटे को पीटा, मुकदमा...

धान काटने के विवाद को लेकर पट्टीदारों ने मां-बेटे को पीटा, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत गंगापुर गांव में गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे धान काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के लालबहादुर यादव, वीरेन्द्र यादव, उमाशंकर, सुनीता यादव, अजय व शकुन्तला यादव ने दूसरे पक्ष के पंकज यादव व उसकी मां विद्या देवी को गाली गलौच देते हुए मारपीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों मां-बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया ले जाकर प्राथमिक उपचार करवायी। पुलिस ने पंकज यादव की तहरीर के आधार पर उपरोक्तगण के खिलाफ बलबा, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।