जौनपुर धारा,जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वाधान में धर्म रक्षा बैठक मछलीशहर में माही वाटिका पर आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय राज बाबा जिला अध्यक्ष रा. संत परिषद ने किया व संचालन संतोष तिवारी ने किया। बैठक के मुख्य वक्ता के रूप में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री देवेश उपाध्याय ने कहा कि आज भारतवर्ष में हिंदू समाज को एकजुटता के धागे में पिरोकर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उसके समाधान के लिए केंद्र सरकार तक आवाज पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यरूप से महेंद्र यादव जिला अध्यक्ष मछलीशहर, जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय, सुभाष तिवारी विभाग अध्यक्ष इंडिया हेल्पलाइन, राकेश श्रीवास्तव विभाग अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, चंद्र प्रकाश तिवारी विभाग महामंत्री अहिप, रमेश वशिष्ठ विभाग उपाध्यक्ष, घनश्याम विभाग संगठन मंत्री, संजय दूबे प्रांतीय संगठन मंत्री अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राजकुमार पाठवा, रोहित नगर मंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल मछली शहर, मोहित जिला महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल मछली शहर, राजनाथ विभाग उपाध्यक्ष राष्ट्रीय किसान परिषद, सत्यवान जिला उपाध्यक्ष मछली शहर सहित कई पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। बैठक के इसी क्रम में कुछ नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई जिसमें शिवपूजन तिवारी जिला मंत्री मछलीशहर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, वीरेंद्र कुमार तहसील उपाध्यक्ष मछलीशहर बनाये गये।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
धर्म रक्षा बैठक का हुआ आयोजन


