Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरधर्मेंद्र सिंह बने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ जौनपुर के जिला अध्यक्ष

धर्मेंद्र सिंह बने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ जौनपुर के जिला अध्यक्ष

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ जनपद शाखा जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ.प्रदीप सिंह ने किया। कार्यक्रम के चुनाव अधिकारी सह पर्यवेक्षक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर डॉ.राजीव कुमार यादव रहे। अधिवेशन में जनपद के समस्त विकास खण्डो/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जनपद मुख्यालय से आए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध जनपद कार्यकारिणी का गठन किया। धर्मेंद्र सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ के दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। जिला उपाध्यक्ष विजय बहादुर, महामंत्री राजेंद्र विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष जल्लू सोनकर, संगठन मंत्री सुशील कुमार अस्थाना तथा लेखा संप्रेक्षक शैलेशमणि विश्वास निर्विरोध निर्वाचित हुए। नव निर्वाचित कार्यकारिणी को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं माला पहना कर हर्षध्वनि के साथ जोरदार स्वागत किया। अधिवेशन में राकेश कुमार चौबे, गुंजन कुमार राय, प्रदीप कुमार, प्रदीप कुमार सरोज, शिव शंकर, बसंत लाल यादव, जयप्रकाश यादव, राकेश कुमार, अभय राज सिंह, विजय बहादुर, शशि प्रभा सिंह, प्रमेश सिंह, सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष तेज बहादुर राना, कोषाध्यक्ष अजय मौर्या, मीडिया प्रभारी प्रमोद शर्मा सहित दर्जनों कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण पाल जिला मंत्री ग्राम विकास अधिकारी संघ, जिला उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर ने किया।