जौनपुर धारा,जौनपुर। अमृत योजना के तहत बन रही सड़कों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी का आरोप है कि बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही शहर की कई सड़कें धंसने लगी हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से, अमृत योजना के तहत निर्मित एक प्रमुख सड़क के धंसने के बाद, ‘आपÓ कार्यकर्ताओं ने उसी स्थल पर इक_ा होकर अपना विरोध दर्ज कराया। पार्टी के पूर्वांचल प्रभारी डॉ.अनुराग मिश्र ने कहा यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रही सड़कें इतनी जल्दी दम तोड़ रही हैं। अभी तो ठीक से बारिश भी शुरू नहीं हुई है और सड़कें धंसने लगी हैं। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। उन्होंने आगे कहा यह सरकार और संबंधित विभाग की घोर लापरवाही है, जिसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने कहा कि अमृत योजना जौनपुर के लिए विष योजना बन गई है, पूरे शहर की मुख्य सड़कें व गली को अमृत योजना के तहत खोदकर बर्बाद कर दिया गया है, सड़क बनाने के नाम पर ऊपर से लीपापोती कर दी गई, बारिश के पहले ही सड़कें धंस रही हैं। अमृत योजना के तहत कंपनी के साथ यह करार हुआ था कि वह सीवर बनाने के बाद सड़क भी बनाएगी। मुख्य सड़कों के बीच में जो सीवर पाइप लाइन डाली गई है वह इतनी पतली है कि उसमें गली का पानी भी नहीं पास हो सकता, मुख्य सड़क का पानी तो बहुत दूर की बात है। करोड़ों रूपया बर्बाद करने के बाद भी शहर की जल निकासी जस की तस बनी हुई है इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी जन आंदोलन करेगी तथा सीवर डालने में हुई कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार की जांच करायेगी। प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने अमृत योजना के भ्रष्टाचार की भेंट, घटिया सड़क, जनता परेशान और जवाब दो सरकार जैसे नारे लगाये। कार्यकर्ताओं ने सरकार और नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
धंसते हुए सड़को पर आप ने किया विरोध प्रदर्शन

Previous article

