जौनपुर धारा, चंदवक। मोढ़ैला-थानागद्दी मार्ग पर भैंसा गांव के सामने घने कोहरे के कारण दो स्कूली बसों के आमने सामने हुईं टक्कर में चालक सहित सात शिक्षक घायल हो गये। थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के समीप थानागद्दी-मोढ़ैला मुख्य मार्ग पर दो स्कूली बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें एचएस एकेडमी टिसौरा वाराणसी के ड्राइवर 55 वर्षीय श्यामकेर बुरी तरह घायल हो गए और देव इन्टर नेशनल शिवरामपुर रतनुपुर जौनपुर की बस से सात शिक्षक 29 वर्षीय अभिषेक वर्मा, 23 वर्षीय चंचल मिश्रा, 39 वर्षीय मधुबाला सिंह, 23 वर्षीय कहकशां, 23 वर्षीय काजल गुप्ता, 41 वर्षीय नीलम सिंह, 40 वर्षीय राजेश कुमार घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज वाराणसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर पर किया गया।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
दो स्कूली बसों की टक्कर में चालक सहित सात शिक्षक घायल

Previous article

