जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक-गाजीपुर मार्ग पर बीरीबारी बाजार में दो बाइकों में आमने सामने हुई टक्कर में महिला सहित दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी डोभी लाया गया जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मारिकपुर बाजार निवासी 20 वर्षीय आनंद पुत्र अर्जुन विश्वकर्मा बुलेट से बीरीबारी की तरफ से आ रहा था। इधर चंदवक कोटिया निवासी 28 वर्षीय अमित पांडेय पुत्र रामगोपाल बगल के बगेरवा निवासी 55 वर्षीय दिलावती देवी पत्नी रामबली को बाइक से लेकर आवश्यक कार्य से जा रहा था। बीरीबारी बाजार में दोनों बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिससे तीनों बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीणों के मदद से तीनों को तत्काल सीएचसी डोभी लाया गया। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

Previous article
Next article

