जौनपुर धारा, खुटहन। थाना पुलिस ने वध के लिए बाग में बांधे गए तीन गोवंश बरामद कर दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि एसआइ रियाजुद्दीन खां, हेड कांस्टेबल चंद्र शेखर सिंह, महिला कांस्टेबल बिट्टू, कांस्टेबल राहुल यादव आदि के साथ शनिवार को गश्त के दौरान रामनगर तिराहा पर मौजूद थे। उसी समय सुराग मिला कि दो पशु तस्कर तीन गोवंशीय लेकर वध के लिए ग्राम वीरपालपुर में बाग में बांधकर रखे हैं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वीरपालपुर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। मौके पर तीन गोवंशीय, लकड़ी का ठीहा, धारदार चापड़, चाकू, प्लास्टिक का तिरपाल, दो प्लास्टिक की बोरियां व पांच सौ रुपये, आधा किलो पॉलीथिन की थैलियां आदि मिले। गिरफ्तार आरोपितों बीरी शमसुद्दीनपुर निवासी साहिल उर्फ शमशाद व बदलापुर के मछली गांव निवासी रुकमुद्दीन का गो-वध निवारण, पशु क्रूरता व शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दो पशु तस्कर गिरफ्तार, तीन गोवंश बरामद

Previous article

